Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
वीडियो में युवक को यह कहते हुए सुना गया है कि अगर दोनों देशों का विभाजन नहीं हुआ होता तो वो भी आज भारत की तरह 20 रुपए में टमाटर और 150 रुपए में पेट्रोल खरीदते हुए दिखाई देते। ...
दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया माइनॉरिटी कॉन्क्लेव में पीएम मोदी और उनकी सरकार की खूब तारीफ हुई है। अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष तारिक अहमद ने तीन तलाक के खात्मे को लेकर बोला है और कहा है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा ...
मेघालय में राहुल गांधी की ये पहली चुनावी रैली थी। इस मौके पर राहुल भाजपा से साथ-साथ ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर भी हमलावर दिखे। राहुल गांधी ने तृणमूल को भाजपा की बी टीम बताया। ...
सांसद बदरुद्दीन हिमंता बिस्वा सरमा पर असम में मुस्लिमों को सताने का आरोप लगाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए यहां तक कहा कि असम के मुख्यमंत्री को रात में 2 बजे सपने आते हैं कि बहुत दिनों से मुसलमानों को सताया नहीं है, इसलिए वो कुछ न कुछ करते रहते हैं। ...
टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर को भूलने की बीमारी है? या वह भाजपा सरकार द्वारा विदेश मंत्री बनाए जाने की वजह से उनकी तारीफ कर रहे हैं? ...
फिलीपीन्स के मनीला स्थित बहुपक्षीय ऋण एजेंसी की ओर से ये कहा गया कि उनके अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की और भारत के बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास और जलवायु कार्यों के लिए एडीबी समर्थन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की है। ...
गौर करने वाली बात यह है कि इस योजना में चुने गए उम्मीदवारों को बाद में आमंत्रण में दी गई समय सीमा तक अपने वीजा के लिए आवेदन करना होगा, जो आमतौर पर 30 दिनों के भीतर होता है। सफल उम्मीदवार को अपने वीजा के लिए आवेदन करने के 6 महीने के भीतर ब्रिटेन की या ...
एएनआई से बात करते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "हम एक डॉक्यूमेंट्री या किसी यूरोपीय शहर में दिए गए भाषण पर बहस नहीं कर रहे हैं। हम राजनीति पर बहस कर रहे हैं जो दिखावटी रूप से आयोजित की जा रही है। यह राजनीति है।" ...