लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में आईएम और सिमी के 38 दोषियों को मिली फांसी की सजा

भारत : मुंबई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ठाणे से दिवा के बीच लोकल ट्रेन में किया सफर, चेहरे में दिखी मुस्कान

भारत : Delhi AIIMS: 23 मार्च को रिटायर हो रहे हैं निदेशक रणदीप गुलेरिया, अगले डायरेक्टर के रेस में बलराम भार्गव सहित 32 उम्मीदवार, देखें लिस्ट

भारत : मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह के तीखे हमले से तिलमिलाईं निर्मला सीतारमण, पूर्व पीएम को लेकर कह दी ऐसी बात

भारत : 'भैया' वाले बयान पर पंजाब सीएम चन्नी ने दी सफाई, कहा- टिप्पणी 'आप' नेताओं के लिए थी, यूपी और बिहार के प्रवासी श्रमिकों के लिए नहीं

भारत : UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के लोग दस मार्च को ही होली मनाएंगे, पीएम मोदी ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की!

भारत : Punjab Election 2022: गुरु गोबिंद सिंह और गुरु रविदास का जन्म भी पंजाब से बाहर हुआ था, पीएम मोदी का सीएम चन्नी पर हमला

भारत : पीएम मोदी ने 'आप' को बताया कांग्रेस की 'फोटोकॉपी', कहा- 'एक ने दिल्ली बर्बाद किया और दूसरे ने पंजाब को'

भारत : बिहार: शिवानन्द तिवारी का सीएम नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- लगता है सियासत की दुनिया में लालू अकेला पापी, बाकी सभी साधु-संत हैं

भारत : Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने कांग्रेस-आप पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे, साथ खेल रहे नूरा कुश्ती