लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिवानन्द तिवारी का सीएम नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- लगता है सियासत की दुनिया में लालू अकेला पापी, बाकी सभी साधु-संत हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2022 16:03 IST

चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर अदालत के फैसले के बाद राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव के विरोधी जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि ये सब लोग साधू हैं: शिवानंद तिवारी2015 के चुनाव के समय पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार पर घोटाले के 22 आरोप गिनाए थे, उनका क्या हुआ: शिवानंद तिवारीशिवानंद ने कहा- जिन प्रधानमंत्री ने नीतीश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, वे ही आज उन्हें सच्चे समाजवादी का प्रमाणपत्र दे रहे हैं।

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने डोरंडा कोषागार मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर आये फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. 

तिवारी ने कहा है कि लालू प्रसाद के विरोधी जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, उससे लगता है कि सियासत की दुनिया में लालू अकेला पापी हैं. बाकी सभी साधु-संत हैं. 

शिवानंद ने कहा कि रांची की अदालत से लालू को सजा मिलनी ही थी, क्योंकि यह अदालत इसी से जुड़े अन्य मामलों में सजा दे चुकी है. इसलिए तय था कि इस मामले में भी सजा मिलेगी ही. सबको पता है कि यह एक ही मामला है, जिसको पांच मानकर सुनवाई हो रही है. इसलिए सजा मिलना तो प्रत्याशित ही था. 

उन्होंने कहा कि सजा सुनाये जाने के बाद लालू यादव के विरोधी जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, जैसे ये सब लोग साधू हैं. 

शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को दिलाई 2015 के चुनाव की याद

साल 2015 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए शिवानंद ने कहा कि हमारे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होने या नहीं होने के पीछे राजनीतिक मकसद होता है. नीतीश कुमार उस चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में अभियान चला रहे थे. भाजपा की ओर से प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हांथ में थी. उस दरमियान उन्होंने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार और घोटाले के कितने आरोप लगाए थे. जहां तक मुझे स्मरण है, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर की चुनावी सभाओं में उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटाले के 22 आरोप गिनाए थे. उन आरोपों का क्या हुआ? कहीं वे आरोप नीतीश कुमार के पाला बदलकर प्रधानमंत्री वाले गठबंधन में चले जाने का कारण तो नहीं बने. शिवानंद ने कहा कि विडंबना देखिए कि जिन प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार और घोटालों का आरोप लगाया था, वे ही आज उन्हें सच्चा समाजवादी का प्रमाणपत्र दे रहे हैं और जिन नीतीश कुमार ने कभी कहा था कि जिस आदमी का नाम लेने से अल्पसंख्यकों के मन में भय समा जाता है, मैं उससे हाथ नहीं मिलाऊंगा. वही नीतीश कुमार आज नरेन्द्र मोदी से सच्चे समाजवादी का प्रमाणपत्र उनकी कृपा मानकर ग्रहण कर रहे हैं. 

बता दें कि रांची स्थित डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड की अवैध निकासी के मामले में मंगलवार को रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के अलावा 74 अन्य अभियुक्तों को भी अदालत ने दोषी पाया है, जबकि 24 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. लालू यादव के सजा पर अब 21 फरवरी को सुनवाई होगी.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज