लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

बॉलीवुड चुस्की : बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी तक ने जताया शोक

भारत : Guru Ravidas Jayanti: पीएम मोदी कल करोल बाग के संत रविदास विश्राम धाम मंदिर करेंगे जन कल्याण के लिए प्रार्थना

भारत : पीएम मोदी, केजरीवाल और बादल से झूठे सुनें, मुझसे नहीं, चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारत : 'मैं मुख्यमंत्री हूं आतंकवादी नहीं', PM के दौरे की वजह से हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिलने पर चन्नी

भारत : राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा आरोप, बोले- 'पीएम मोदी उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए तेल के दाम कम नहीं कर रहे हैं'

भारत : बैंक घोटालों को लेकर राहुल सहित पूरी पार्टी का मोदी पर हमला, कहा- चौकीदार ही साझीदार है

भारत : अमित शाह ने सीएम चन्नी पर साधा निशाना , बोले- 'जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा न कर सके, वो भला पंजाब क्या संभालेंगे'

भारत : बीजेपी नेता ने किया दावा, चीनी सेना ने भारतीय लद्दाख क्षेत्र में किया अतिक्रमण, मवेशियों को चराने पर लगाई रोक

भारत : ट्रांसवुमन अदिति अचुत को केरल भाजपा ने बनाया जिला समिति का सदस्य

भारत : 'भगवान से प्रार्थना है कि इन लोगों को बेटा-बेटी दें', पीएम मोदी के परिवारवाद पर बयान के बाद लालू का आया जवाब, देखें वीडियो