लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, फंसे भारतीयों को निकालने में मदद के लिए जाएंगे वीके सिंह सहित चार केंद्रीय मंत्री

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2022 11:32 IST

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए भारत सरकार चार केंद्रीय मंत्रियों को भेजने जा रही है। ये मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे, जिसके रास्ते भारतीयों को निकाला जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच भारत के सामने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की बड़ी चुनौती है। 'ऑपरशन गंगा' के नाम से मिशन शुरू भी कर दिया गया है। इस बीच ये खबर आई है कि कुछ कैबिनेट मंत्रियों को भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जा सकता है ताकि फंसे को हुए भारतीय नागरिकों को निकालने में वे सहायता और समन्वय कर सकें।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई थी। इसी में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भेजने संबंधी फैसला हुआ। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह को पड़ोसी देशों में भेजा जा सकत है।

इससे पहले रविवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारत ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से अभी तक अपने करीब 2,000 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है और वहां फंसे अन्य नागरिकों को पड़ोसी देशों की सीमाओं पर स्थित विभिन्न ट्रांजिट प्वाइंट के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। 

श्रृंगला ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन और रूस के राजदूतों से अलग-अलग बैठकें की हैं और यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों का लोकेशन साझा किया है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विदेश सचिव ने कहा कि सीमा पार करके हंगरी और रोमानिया में दाखिल होना आसान है, लेकिन पोलैंड की सीमा पर स्थित सभी ट्रांजिट प्वाइंट युद्ध के कारण यूक्रेन छोड़ रहे देश और विदेशी नागरिकों की भीड़ के कारण जाम हो गए हैं।

विदेश सचिव ने कहा कि सीमा पार करके हंगरी और रोमानिया में दाखिल होना आसान है, लेकिन पोलैंड की सीमा पर स्थित सभी ट्रांजिट प्वाइंट युद्ध के कारण यूक्रेन छोड़ रहे देश और विदेशी नागरिकों की भीड़ के कारण जाम हो गए हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज