Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
त्रिपुरा में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर बोलते हुए भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा है कि ‘‘बीते तीन दशकों में यह पहली बार है कि त्रिपुरा में किसी गैर वाम सरकार ने सत्ता में वापसी की है। हमें उम्मीद है कि दूसरी बार स ...
आपको बता दें कि साठ सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 32 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली है। ...
होली के इस पर्व पर अमित शाह ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, "रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।" ...
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता कोनराड के संगमा एक बार फिर मेघालय के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ 11 विधायकों ने भी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के तौर पर शपथ ली। ...
शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर सीएम ममता बनर्जी पर सीधी चोट की है और लिखा है कि जब सीबीआई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शारदा केस में सबसे बड़ी लाभार्थी बता रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच क्यों कर रही है। ...
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी को मानसून के पूर्वानुमान, रबी फसलों पर प्रभाव, चिकित्सा बुनियादी ढांचे की तैयारी और आपदा से संबंधित गर्मी और शमन उपायों की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। ...
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस 8 से 11 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। इस दौरान 9 मार्च से अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी दर्शक दीर्घ ...