लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस पर चीनी झंडे से रहे दूर, देश में बने तिरंगे ही केवल खरीदें, स्वयंसेवकों ने की आम लोगों से अपील

भारत : दो से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा का इस्तेमाल ‘प्रोफाइल’ तस्वीर लगा कर अन्य को प्रेरित करें, अमित शाह ने की खास अपील

भारत : लोकसभा चुनावः पीएम मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें, अमित शाह बोले-हमें 2024 में और सीटें जीतनी होंगी

अन्य खेल : चोट लगने के बाद रोते हुए पूछा ‘पदक आया या नहीं?’ कोच ने कहा- ‘स्वर्ण है हमारा’, जानें 19 साल के जेरेमी लालरिननुंगा के बारे में, देखें वीडियो

भारत : Har Ghar Tiranga: '2 से 15 अगस्त तक अपनी DP पर लगाएं तिरंगा', मन की बात कार्यक्रम के दौरान PM Modi ने की देशवासियों से अपील

भारत : बिहारः देश भर में 11 करोड़ टॉयलेट बने, नड्डा बोले-अंत्योदय की कल्पना भाजपा और जनसंघ ने किया, अब डिजिटल और डायरेक्ट पेमेंट शुरू

अन्य खेल : Commonwealth Games 2022: सांगली के संकेत ने किया कमाल, 21 साल में 248 किलो वजन उठाकर रजत जीता, जानिए जीतने के बाद क्या कहा

क्राइम अलर्ट : मुजफ्फरपुरः पीएम मोदी, अमित शाह, सीतारमण, वैष्णव और सिंधिया और 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, 6 अगस्त को सुनवाई, जानें मामला

भारत : भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की गहराई में जाकर ऐसे फहराया तिरंगा, देखें रोमांच से भरपूर ये वीडियो

भारत : Mumbai: Har Ghar Tiranga अभियान के चलते 15 अगस्त से पहले तिरंगे की मांग में हुआ भारी इजाफा, हजारों की जगह लाखों में आ रहे है आर्डर