Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
रोड शो के दौरान पीएम मोदी अपने काफिले के साथ कार में थे, लेकिन उनके दोनों तरफ साइकिल सवार चल रहे थे। यहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। ...
पीएम ने एक सभा को भी संबोधित किया और कांग्रेस पर जम कर बरसे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो अगर सत्ता में रहती है तो खा-खाकर देश को खोखला कर देती है और जब ये सत्ता से बाहर जाते हैं तो देश को गाली दे-देकर बदनाम करते हैं। ...
आइएनएस विक्रांत पर फिलहाल रूसी मिग-29 विमान तैनात हैं। हालांकि तकनीक और ताकत के मामले में राफेल-एम रूसी विमानों से बेहतर है। रक्षा सूत्रों के अनुसार 26 राफेल लड़ाकू विमानों के समुद्री संस्करण को खरीदने का सौदा 45 हजार करोड़ रुपये में होने की संभावना ...
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को राजनीति में परिवारों और वंशवाद के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक परिवारों के लोगों से भरी हुई है। ...
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी को घेरने की कोशिश में जुटे विपक्ष को ओमप्रकाश राजभर ने सलाह दी कि मायावती को प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाए। राजभर ने अखिलेश यादव को घमंडी भी कहा। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि KCR सरकार यानि सबसे भ्रष्ट सरकार। हम पहले दो राज्यों या दो देशों की सरकारों के बीच विकास से जुड़े समझौतों की खबरें सुनते थे। लेकिन ये पहली बार हुआ है, जब दो राजनीतिक दलों और दो राज्य सरकारों के बीच भ्रष्टाचार की ड ...
Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। ...
मणिकर्णिका घाट के लिए 18 करोड़ की लागत प्रस्तावित है। वहीं हरिश्चंद्र महाश्मशान के पुनरोद्धार पर 16.86 करोड़ की लागत आने की संभावना है। नों घाटों के पुनरोद्धार करने वाली परियोजना के अंतर्गत मणिकर्णिका घाट से तारकेश्वर मंदिर तक की इमारत को नागर शैली म ...