Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
India Election Results 2024 Live Updates: भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अपने दम पर 240 सीटों के साथ बहुमत से पीछे रह गई, क्योंकि सरकार बनाने के लिए आवश्यक 272 सीट की जरूरत होती है। ...
नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा बीते मंगलवार को यह स्पष्ट होने के बाद कि भाजपा अपने दम पर 272 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब नहीं हो सकेगी। उन्होंने एनडीए में शामिल अन्य पार्टी के नेताओं से सरकार गठन के लिए बातचीत शुरू कर दी। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों में पार्टी और विपक्षी गठबंधन इंडिया को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ...
Lok Sabha Election Results 2024: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की नेता शांभवी चौधरी मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारत की सबसे कम उम्र की सांसद बन गईं। ...
Lok Sabha Elections 2024 Results: भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी ने 240 सीटें हासिल की हैं, कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती हैं, समाजवादी पार्टी को 37 सीटों का फायदा हुआ है और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 29 सीटों पर विजयी हुई ...
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाने का अपना अधिकार खो दिया है, उन्हें फौरन प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ...
तीन हिंदी भाषी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सहयोगियों को 2024 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ा, जिसके नतीजे मंगलवार यानी 4 जून को घोषित किए गए। ...