Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Nayab Singh Saini Oath Ceremony Live: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ...
CM Nayab Singh Saini Oath Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेता भी शामिल होंगे। ...
Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE Updates: हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले पंचकुला के वाल्मिकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ...
Nayab Singh Saini Oath Ceremony:भाजपा द्वारा अपना तीसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में शीर्ष नेताओं ने भाग लिया, क्योंकि सैनी को अपनी नई भूमिका में सत्ता विरोधी लहर और सार्वजनिक धारणा ...
India-Canada: जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की विदेशी हस्तक्षेप जांच के समक्ष गवाही देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने केवल खुफिया जानकारी प्रदान की थी, "कठिन सबूत नहीं"। ...
MSP Hike chunav polls elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले विपणन सत्र 2025-26 के लिए छह रबी फसलों के एमएसपी में 130 रुपये से 300 रुपये ...
Watch Bjp CEC meeting 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। ...