ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चैटर्जी ने पहले कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव दोबारा भेजा है। अब गेंद केंद्र के पाले में है। ...
ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा धार्मिक आतंकवाद शुरू किया है। राज्यों को पीट पीटकर हत्या करने में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कदम उठाने का उपदेश देने से पहले उन्हें अपने नेताओं को अच्छे व्यवहार के लिए कहना चाहिए। ...
दरअसल चंदन मित्रा अमित शाह-पीएम मोदी की जोड़ी द्वारा खुद को साइड लाइन किए जाने की वजह से नाराज चल रहे थे। पार्टी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने अपनी ये नाराजगी जाहिर भी की थी। ...
केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिदनापुर रैली में एक पंडाल गिरने की घटना पर आज पश्चिम बंगाल सरकार से एक रिपोर्ट मांगी। इस घटना में कम से कम 67 व्यक्ति घायल हो गए। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चुटकी भरे लहजे में सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया। ...