ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
Goa Assembly Elections: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरियो को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। ...
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले में देवचा-पचामी कोयला खदान परियोजना के कारण विस्थापित या प्रभावित होने वाले लोगों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये के मुआवजा पैकेज की घोषणा मंगलवार को की। ...
By-election results: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की देगलूर (सुरक्षित) सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जितेश रावसाहेब अंतापुरकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुभाष पिराजीराव सब्ने को 41,917 मतों के अंतर से हराया। ...
Bypolls vote counting: उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू की गई थी। खरदाह, शांतिपुर, दिनहाटा और गोसाबा विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। ...
पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा नेता के दावे से पता चलता है कि वह अनुभवहीन हैं और उन्हें जमीनी हकीकत पता नहीं है। ...