मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: जनवरी में झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अब चुनाव के बीच मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी को सत्ता पक्ष इस कार्रवाई को भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा बता रहा है ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर कोई बीजेपी को सत्ता में वापस लाने की कोशिश करेगा तो यह दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों और किसानों के साथ धोखा होगा। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान बदलने की बात करने वाले लोगों को अपनी पार्टी से निलंबित क्यों नहीं कर देते हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में सीट बंटवारा समझौते के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस क्रमश: 4-3 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ रही है। ...
PM Narendra Modi Interview: 2014 के बाद भारतीयाें को यह बात समझ में आ गई कि हमारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र हर समुदाय के लिए बेहद कारगर है. इसने सभी समुदायों के लोगों को विकास के मंच पर ला दिया है. ...