लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भारतीय सेना के जवानों ने भी रणनीति बनाकर चीन को उसी की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने LAC से लगे 6 और महत्वपूर्ण च ...
भारतीय सेना ने 29 अगस्त से सितंबर के दूसरे सप्ताह के बीच छह नई ऊंचाइयों पर कब्जा कर लिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि जिन नई चोटियों पर कब्जा किया गया है, उनमें मागर पहाड़ी, गुरुंग हिल, रेसेन ला, रेजांग ला, मोखपारी और फिंगर 4 के पास के चोटियां शाम ...
चीन ने आखिरकार मान लिया है कि गलवान घाटी में हुई झड़प में चीनी सैनिकों को भी नुकसान पहुंचा था। हालांकि, चीन की ओर से एक बार फिर कोई आंकड़ा नहीं दिया गया और साथ ही उसके सरकारी अखबार में कहा गया कि चीन के हताहत हुए सैनिकों की संख्या भारत के शहीद हुए ...
चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के एडिटर इन चीफ ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि चीन के मारे गए सैनिकों की संख्या भारत के 20 सैनिकों से बहुत कम है। यह पहली बार है जब चीन की ओर से ये माना गया है कि उसके सैनिकों की भी मौत गलवान घाटी में हुए झड़प में हुई है। ...
रक्षा सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि लेह स्थित 14 कोर ने वहां तीन गुणा ज्यादा सैनिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जून महीने से ही माल-असबाब जुटाना शुरू कर दिया था। ...
भारत ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर कई पर्वत चोटियों पर तैनाती की और किसी भी चीनी गतिविधि को नाकाम करने के लिये क्षेत्र में फिंगर 2 तथा फिंगर 3 इलाकों में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। चीन फिंगर 4 और फिंगर 8 के बीच के इलाकों पर कब्जा कर रहा है। ...
लद्दाख में चीन सीमा पर विवादित इलाकों में भारतीय सेना की गश्त को अस्थाई रूप से स्थगित किए जाने के प्रति रक्षा सूत्रों का कहना था कि यह अस्थाई है और अगले हफ्ते एक बार फिर होने वाली कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद इसे बहाल कर दिया जाएगा। ...