लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में हुए सीमा विवाद पर कुटनीतिक व सैन्य स्तर पर बातचीत जारी है। इस बीच आज (सोमवार) एक बार फिर से चीन के हेलिकॉप्टर ने एलएसी से सटे क्षेत्रों में उड़ान भरी है।टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों ...
बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने बॉर्डर के पास बसे गांवों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम शांति प्रगति और समृद्धि में विश्वास रखते हैं। ...
सीमा सुरक्षा को लेकर दिए गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार शायराना अंदाज में तंज कसा है। राहुल गांधी ने लिखा है कि सबको मालूम है सीमा की हकीकत, लेकिन दिल बहलाने को 'शाह-यद' ये खयाल अच्छा है। ...
लद्दाख में चीनी सेना के घुसपैठ के बीच 6 जून को भारत-चीन सैन्य वार्ता हुई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय समझौतों के मुताबिक सीमाई इलाकों में स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत है. ...
पूर्वी लद्दाख में भारत चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास विवाद सुलझता दिख रहा है। भारत और चीन के बीच शनिवार को सैन्य स्तरीय बातचीत सकारात्मक रही। ...