केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। Read More
कोहली सेमीफाइनल में जल्दी आउट होने का सिलसिला भी तोड़ना चाहेंगे। विराट कोहली टूर्नामेंट में सर्वाधिक 593 रन बना चुके हैं और वनडे में रिकॉर्ड 50वां शतक बनाने की दहलीज पर हैं। वह भारत की जीत के साथ यह आंकड़ा छूना चाहेंगे। ...
बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ कोहली परेशान होते रहे हैं। यही कारण है कि न्यूजीलैंड की कोशिश है कि जब कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएं तब मिचेल सैंटनर उनके सामने हों। रोहित शर्मा के खिलाफ कीवी टीम अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मोर्चे पर लग ...
केएल राहुल (102 रन, 64 गेंद) विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर बने जिससे उनके और श्रेयस अय्यर (नाबाद 128 रन, 94 गेंद) के सैकड़े की बदौलत भारत ने रविवार का यहां दिवाली के दिन नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम लीग मैच में चार विकेट पर 410 रन क ...
IND vs SA Head-to-head ODI World Cup 2023: भारत टूर्नामेंट में अजेय रहा है। दक्षिण अफ्रीका केवल एक मैच नीदरलैंड से 38 रन से हारा है। भारत फिलहाल नंबर पर है। ...
राहुल पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें बेस्ट फिल्डर के तौर पर एक बार नहीं बल्कि दो बार मेडल देकर सम्मानित किया गया है। टीम इंडिया ने सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के लिए एक अनोखा पदक समारोह शुरू किया है। जिसे वे प्रत्येक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ...