जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मी नारायण ने यहां पास में विजयवाड़ा में हुई बैठक में गठबंधन की घोषणा की और कहा कि वे ‘‘जातिवादी, वंशवादी और भ्रष्ट’’ शासनों का खात्मा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन 2024 में ...
बिंदल ने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज को अपना इस्तीफा सौंपा। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर प्रदेश भाजपा के एक नेता ने बताया कि बिंदल की नियुक्ति के संबंध में शनिवार को घोषणा की ...
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी राजीव बिंदल भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के नए प्रमुख होंगे। रवीन्द्र रैना को भाजपा की जम् ...
वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया और जुलाई में नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ...
नड्डा ने ट्वीट किया कि दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ हम दिल्ली में घर-घर जाकर केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के साथ किए गए अन्याय, उनसे बोले गए झूठ तथा सरकार द्वारा किए गए घोटालों का पर्दाफाश क ...
जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जो वंशवाद से अलग, विचारवाद पर खड़ी है। बाकी सभी पार्टियां वंशवाद से ग्रसित हैं। हमारी पार्टी विचारवाद के आधार पर राष्ट्रसेवा में जुटी है। ...
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘संप्रग के दस साल के कार्यकाल में, हर रक्षा सौदा भ्रष्टाचार के संदेह के घेरे में था। यह हेलीकॉप्टर सौदा हो या पनडुब्बी सौदा.... उसने दस साल किसी भी खरीद सौदे पर हस्ताक्षर नहीं किए।’’ ...
नड्डा नहीं चाहते कि वह अपनी पारी की कमजोर शुरुआत करें. ऐसे में वह मध्य फरवरी में पदभार स्वीकारना चाहेंगे, जब बजट की प्रस्तुति के बाद संसद अवकाशकाल में रहेगी और परिणाम भी आ चुके होंगे. ...