हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Published: January 16, 2020 06:13 PM2020-01-16T18:13:29+5:302020-01-16T18:13:29+5:30

बिंदल ने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज को अपना इस्तीफा सौंपा। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर प्रदेश भाजपा के एक नेता ने बताया कि बिंदल की नियुक्ति के संबंध में शनिवार को घोषणा की जाएगी।

Himachal Pradesh assembly president resigns, know what is the reason | हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। 

Highlightsपार्टी नेताओं ने बताया कि बिंदल को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि बिंदल के नाम पर पार्टी में पहले ही सहमति बन चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की प्रदेश इकाई का नया प्रमुख बनाए जाने की खबरों के बीच राज्य के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया।

बिंदल ने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज को अपना इस्तीफा सौंपा। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर प्रदेश भाजपा के एक नेता ने बताया कि बिंदल की नियुक्ति के संबंध में शनिवार को घोषणा की जाएगी।

पार्टी नेताओं ने बताया कि बिंदल को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि बिंदल के नाम पर पार्टी में पहले ही सहमति बन चुकी है। भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 24 घंटे के भीतर दाखिल किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। 

Web Title: Himachal Pradesh assembly president resigns, know what is the reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे