दिलीप घोष बंगाल के, नड्डा के करीबी राजीव बिंदल हिमाचल और रवीन्द्र रैना जम्मू कश्मीर के होंगे भाजपा अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 16, 2020 02:28 PM2020-01-16T14:28:19+5:302020-01-16T14:52:56+5:30

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी राजीव बिंदल भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के नए प्रमुख होंगे। रवीन्द्र रैना को भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई का बुधवार को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया।

Dilip Ghosh of Bengal, Rajiv Bindal Himachal and Ravindra Raina will be BJP President of Jammu and Kashmir | दिलीप घोष बंगाल के, नड्डा के करीबी राजीव बिंदल हिमाचल और रवीन्द्र रैना जम्मू कश्मीर के होंगे भाजपा अध्यक्ष

केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें बधाई दी।

Highlightsघोष को दिसंबर 2015 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। अब वह 2020-2023 तक इस पद पर रहेंगे।घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे 2015 में 2018 तक के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

भाजपा ने राज्यों में कार्यकारिणी की घोषणा शुरू कर दी है। जल्द ही जेपी नड्डा भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष होने वाले हैं। इसकी घोषणा जल्द ही पार्टी प्रमुख अमित शाह करेंगे। भाजपा में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अभी जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

इस बीच, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी राजीव बिंदल भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के नए प्रमुख होंगे। रवीन्द्र रैना को भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई का बुधवार को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया।

भाजपा के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष को बृहस्पतिवार को दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: निर्वाचित किया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घोष को तीन और साल के कार्यकाल के लिए पुन: निर्वाचित करने का फैसला यहां पार्टी की राज्य समिति की बैठक में लिया गया।

घोष ने पुन: निर्वाचन के बाद कहा, ‘‘हम अब 2021 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव जीतने के लिए लड़ेंगे।’’ दिसंबर 2015 में पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख बने घोष पिछले साल लोकसभा चुनाव के कारण दिसंबर 2018 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष बने रहे।

घोष को दिसंबर 2015 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। अब वह 2020-2023 तक इस पद पर रहेंगे। घोष पिछले साल लोकसभा चुनाव के कारण दिसंबर, 2018 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद भी राज्य अध्यक्ष के पद पर बने रहे।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार की शाम पांच बजे तक, घोष एकमात्र व्यक्ति थे जिन्होंने राज्य अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। शाम छह बजे तक की समय सीमा थी। उन्होंने बताया कि राज्य परिषद की बैठक बृहस्पतिवार को बुलाई गई है, जहां अध्यक्ष का चुनाव होगा। घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे 2015 में 2018 तक के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन, मुझे एक साल का विस्तार मिला। पार्टी नेतृत्व मुझे जो भी काम सौंपेगा, मैं उसे पूरा करूंगा।’’

हिमाचल में पार्टी के एक नेता ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राज्य अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरने से पहले बिंदल हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पद से शुक्रवार को इस्तीफा देंगे।

उन्होंने बताया कि बिंदल के नाम पर पार्टी में पहले ही सहमति बन चुकी है। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर करने की प्रक्रिया शुक्रवार को यहां चक्कर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संभवत: 24 घंटे तक चल सकती है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील वी. देवधर चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। 

रैना को यहां पार्टी मुख्यालय में चुनाव पर्यवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग की मौजूदगी में फिर से अध्यक्ष चुना गया। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ रैना के गतिशील नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बना हुआ है।’’ उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें बधाई दी। चुग ने कहा कि पार्टी जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Web Title: Dilip Ghosh of Bengal, Rajiv Bindal Himachal and Ravindra Raina will be BJP President of Jammu and Kashmir

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे