भाजपा को आंध्र में मिला नया सहयोगी, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और BJP में गठबंधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 16, 2020 06:25 PM2020-01-16T18:25:07+5:302020-01-16T18:25:07+5:30

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मी नारायण ने यहां पास में विजयवाड़ा में हुई बैठक में गठबंधन की घोषणा की और कहा कि वे ‘‘जातिवादी, वंशवादी और भ्रष्ट’’ शासनों का खात्मा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन 2024 में निश्चित रूप से सत्ता में आएगा।

Pawan Kalyan's Jana Sena Party has announced alliance with Bharatiya Janata Party in Andhra Pradesh. | भाजपा को आंध्र में मिला नया सहयोगी, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और BJP में गठबंधन

दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई वार्ता के बाद गठबंधन पर सहमति बनी।

Highlightsप्रदेश भाजपा के प्रभारी सुनील देवधर ने जोर दिया कि तेदेपा के साथ जाने का कोई सवाल नहीं उठता।जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने कुछ दिन पहले नयी दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यख जे पी नड्डा से बातचीत की थी।

भाजपा और जनसेना ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से अपने गठबंधन की घोषणा की। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई वार्ता के बाद गठबंधन पर सहमति बनी।

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मी नारायण ने यहां पास में विजयवाड़ा में हुई बैठक में गठबंधन की घोषणा की और कहा कि वे ‘‘जातिवादी, वंशवादी और भ्रष्ट’’ शासनों का खात्मा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन 2024 में निश्चित रूप से सत्ता में आएगा।

प्रदेश भाजपा के प्रभारी सुनील देवधर ने जोर दिया कि तेदेपा के साथ जाने का कोई सवाल नहीं उठता। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने कुछ दिन पहले नयी दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यख जे पी नड्डा से बातचीत की थी।

तेलुगु फिल्म अभिनेता से नेता बने और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश में गठबंधन कर सकती हैं।

पवन ने अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नदेंदला मनोहर के साथ नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य और वहां गठबंधन करने की आवश्यकता पर चर्चा की। 

Web Title: Pawan Kalyan's Jana Sena Party has announced alliance with Bharatiya Janata Party in Andhra Pradesh.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे