जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
भाजपा बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राजेंद्र सिंह, उषा विद्यार्थी, रामेश्नर चौरसिया, अजय प्रताप, रविंद्र यादव, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार और मृणाल शेखर को पार्टी से बाहर कर दिया है। ...
भाजपा ने जिन 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की है इसमें से 7 सीट रिजर्व हैं. यानि वहां सिर्फ अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा सकता था. बाकी बचे 39 सामान्य सीटों में से भाजपा ने 8 सीटों को यादवों के हवाले कर दिया है. ...
भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। ...