Bihar assembly elections 2020: भाजपा ने की कार्रवाई, 9 नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निलंबित, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 12, 2020 08:52 PM2020-10-12T20:52:16+5:302020-10-12T20:59:38+5:30

भाजपा बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राजेंद्र सिंह, उषा विद्यार्थी, रामेश्नर चौरसिया, अजय प्रताप, रविंद्र यादव, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार और मृणाल शेखर को पार्टी से बाहर कर दिया है।

Bihar assembly elections 2020 bjp jdu ljp action 9 leaders fall suspended for 6 years | Bihar assembly elections 2020: भाजपा ने की कार्रवाई, 9 नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निलंबित, देखें लिस्ट

लोजपा ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है, जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए थे।

Highlightsलोजपा ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है, जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए थे। नौ नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। सभी एनडीए सहयोगी जदयू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

पटनाःबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। नौ नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। सभी एनडीए सहयोगी जदयू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

भाजपा बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राजेंद्र सिंह, उषा विद्यार्थी, रामेश्नर चौरसिया, अजय प्रताप, रविंद्र यादव, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार और मृणाल शेखर को पार्टी से बाहर कर दिया है। लोजपा ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है, जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए थे।

बिहार भाजपा ने अपने 9 नेताओं पर कार्रवाई की है। ये सभी नेता भाजपा से बागी हो गए थे। इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोजपा का दामन थाम लिया था। इस फेहरिस्त में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह हैं तो वहीं पार्टी के कद्दावर नेता रामेश्वर चौरसिया भी शामिल हैं। सभी को पार्टी ने 6 साल के लिए निलंबित किया है। ये सभी नेता भाजपा छोड़कर लोजपा में शामिल हो गए हैं। लोजपा ने सभी को अपने सिंबल पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी बनाया है।

इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह और पालीगंज से उषा विद्यार्थी हैं। लोजपा ने घोषणा की है कि वह उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिन पर जद(यू) चुनाव लड़ रही है। बिहार में 28 अक्टूबर से तीन चरणों में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

विद्यार्थी के लोजपा में शामिल होने से एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का दामन थाम लिया था। सिंह दिनारा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा के साथ हुए सीटों के बंटवारे के चलते वहां से जद (यू) के प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा।

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के आधिकारिेक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे अपने नौ बागी नेताओं को दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में सोमवार को छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह जानकारी दी।

जायसवाल ने बताया, ‘‘राजग के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है और इस बारे में कार्रवाई का नोटिस जारी कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी की ओर से पहले ही राय व्यक्त की गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में नौ नेताओं को छह साल के लिये निष्कासित किया गया है, जिनमें राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, रवीन्द्र यादव, डॉ उषा विद्यार्थी, श्वेता सिंह, इन्दु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ‘‘ आप लोग राजग के प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। इससे राजग के साथ-साथ पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है। आप लोगों को दल विरोधी इस कार्य के कारण पार्टी से छह वर्ष के लिये निष्कासित किया जाता है।’’

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई नेता दूसरे दलों के टिकट पर चुनावी मैदान में कूद गए हैं । चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी ने भाजपा के कई नेताओं को टिकट दिया है । इनमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह को लोजपा ने दिनारा से टिकट दिया है जबकि सासाराम से रामेश्वर चौरसिया को प्रत्याशी बनाया है। लोजपा ने पालीगंज से पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी और और झाझा से डा. रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अपनी राहें जुदा कर ली थीं। चिराग ने कहा था कि उन्हें नीतीश कुमार का नेतृत्व मंजूर नहीं है।

हालांकि, उन्होंने भाजपा के प्रति अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त किया था। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कुछ ही दिनों पहले कहा था कि वह बागी नेताओं से बात करने और उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे। अगर 12 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक पार्टी नेता वापस नहीं आते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जायसवाल ने लोजपा को झटका देते हुए हाल ही में स्पष्ट किया था कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं और जो कुमार का नेतृत्व स्वीकार करेगा, वही बिहार में राजग गठबंधन में रहेगा।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 bjp jdu ljp action 9 leaders fall suspended for 6 years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे