जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियाँ, फ़रवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च-मध्य प्रदेश में सरकार गिरायी, अप्रैल -मोमबत्ती जलवाई, मई -सरकार की 6 वीं सालगिरह ,जून -बिहार में वर्चुअल रैली और जुलाई -राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। ...
पाटिल उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के समन्वय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद भी रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से ही सांसद हैं। पाटिल का जन्म पड़ोसी महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। पाटिल ने कहा, "मैं भाजपा में एक ...
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोट के अंतर से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए उस पर कोविड-19 से होने वाली मौतों, जीडीपी के आंकड़ों और सीमा पर चीनी आक्रमण को लेकर ''संस्थागत तौर पर झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया। ...
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्ग्रेट अल्वा ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब कोविड-19 जैसा संकट हमारे सामने है, सीमा पर चीन के साथ गतिरोध चल रहा है, देश में हलचल है और आप कह रहे हो मुझे मुख्यमंत्री बनाओ। क्या ये उचित है? क्या यह सही समय है ...
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्नूप गेट के मुख्य किरदार निभाने वाले आज सत्ता के शीर्ष हैं और पूछ रहे हैं कि टैपिंग कैसे हुई। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में फ़ोन टेप करने के आरोप इन्हीं लोगों पर लग चुके हैं। नीतीश कुमार ने तो इनको आदतन टेपर तक बता दिया था ...
न्यायाधीश इन्द्रजीत मोहंती और जस्टिस प्रकाश गुप्ता की बेंच ने सुनवाई करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को सचिन पायलट और उनके समर्थक 18 विधायकों को जारी किये गये नोटिस पर 21 जुलाई तक कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिये हैं। ...
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव कई दिनों से लगातार आरोप लगा रहे हैं कि झारखंड की मौजूदा सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा कांग्रेस के कई विधायकों को प्रलोभन दे रही है. ...