इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
साल 1942 में वे "अंग्रेजो भारत छोड़ो" आंदोलन के तहत जेल भी गए। वहीं से आईके गुजराल का राजनीति से ताल्लुक हो गया। नतीजतन शिक्षा की तरह ही वे राजनीति में भी शीर्ष तक पहुंचे। ...
1921 में रंजीत सीताराम पंडित से शादी के बाद उनका नाम बदलकर विजय लक्ष्मी पंडित हो गया। इससे पहले कुछ और था, जानिए विजय लक्ष्मी पंडित के बारे में दुर्लभ बातें। ...
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व कां ...
आज 19 नवंबर के ही दिन तत्कालीन ऐश्वर्या रॉय 1994 में विश्व सुंदरी चुनी गयी थीं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या रॉय ने एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर बनाया। ...
Indira Gandhi Birth Anniversary: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 101 वीं जन्मतिथि है। आयरन लेडी इंदिरा के जन्मदिन पर जानें जीवन के कुछ अहम फैसले- ...
हैदराबाद, मैसूर, त्रवणकोर, बड़ौदा, जयपुर और पटियाला के पूर्व राज परिवारों को सालाना 10 लाख रुपए मिलते थे. जाहिर है कि यह राशि 1947 के हिसाब से बहुत भारी-भरकम थी. ...