इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर PM मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

By स्वाति सिंह | Published: November 19, 2018 11:10 AM2018-11-19T11:10:05+5:302018-11-19T11:10:05+5:30

Indira Gandhi Birth Anniversary: सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्तिस्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sonia, Rahul Gandhi, PM Modi and more leader pay tribute to former PM Indira Gandhi on her 101st birth anniversary | इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर PM मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर PM मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कई राजनैतिक हस्तियों ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्तिस्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता पी सी चाको, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

वहीं, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र-निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। देश के लिए उनका प्रेम और जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’’


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’






भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  की आज 101 वीं जन्मतिथि है।  इंदिरा गांधी को आयरन लेडी भी कहा जाता है। इंदिरा के बुलंद हौसलों की मिसाल आज भी दी जाती है। देश की राजनीति में इतिहास में जब किसी प्रधानमंत्री का नाम लिया जाता है, उसमें  इंदिरा का नाम सबसे ऊपर आता है। इंदिरा गांधी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुत्री थीं। उनका जन्म 19 नवम्बर 1917 को हुआ था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड जैसे प्रमुख संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की थी। 

लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन के बाद इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उस समय इंदिरा के अलावा देश के पास कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं था जो सत्ता को संभाल सके। इसके बाद वह एक लंबे समय तक (15 साल) तक देश की पीएम रही थी। 

Web Title: Sonia, Rahul Gandhi, PM Modi and more leader pay tribute to former PM Indira Gandhi on her 101st birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे