Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Parliament Special Session: कांग्रेस और भाजपा ने 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के लिए अपने राज्यसभा सदस्यों को सदन में मौजूद रहने को लेकर व्हिप जारी किया है। ...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी पर बाढ़ की आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश में सियासत करने का आरोप लगाया है। ...
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान जाने का आरोप लगाते कुछ सवाल पूछे। ...
द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में दावा किया था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। इसके बाद से ही भाजपा स्टालिन के साथ पूरे विपक्षी गठबंधन पर हमलावर है। भाजपा के निशाने पर खास तौर से कांग्रेस है। ...
राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन को सफल करना है तो नेताओं को तीन चीजों का त्याग करना होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ने से ही गठबंधन को बीजेपी के खिलाफ सफलता मिलेगी। ...