"प्रियंका गांधी सियासी फायदे के लिए बाढ़ वाले इलाकों में 'फोटोशूट' करा रही हैं", हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: September 14, 2023 08:03 AM2023-09-14T08:03:42+5:302023-09-14T08:13:59+5:30

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी पर बाढ़ की आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश में सियासत करने का आरोप लगाया है।

"Priyanka Gandhi is conducting 'photoshoot' in flood affected areas for political gains", alleges former Himachal Chief Minister Jai Ram Thakur | "प्रियंका गांधी सियासी फायदे के लिए बाढ़ वाले इलाकों में 'फोटोशूट' करा रही हैं", हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आरोप

फाइल फोटो

Highlightsहिमाचल के पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर लगाया सियासत करने का आरोपठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी सियासी फायदे के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में 'फोटोशूट' करा रही हैंउन्होंने कहा कि प्रियांका गांधी सेब के आयात शुल्क में हुई वृद्धि के नाम पर लोगों की भड़काना रही हैं

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी पर बाढ़ की आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश में सियासत करने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम ठाकुर ने बीते बुधवार को कहा कि प्रियंका गांधी बाढ़ की मार से प्रभावित हिमाचल प्रदेश का दौरा महज इस कारण से कर रही हैं ताकि वो उसका सियासी लाभ उठा सकें।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि वह "राजनीतिक लाभ" की तलाश में आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश में सिसायी अवसर तलाश रही हैं। ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कहर के लगभग एक महीने से असामान्य जीवन जी रहे हिमाचल का दौरा कर रहीं प्रियंका गांधी सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बाढ़ और बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं और वहां पर "फोटोशूट" करा रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “वह आपदा के समय क्यों नहीं आईं? उनका दौरा पूरी तरह से एक राजनीतिक दौरा है, कांग्रेस ने राज्य में आपदा की स्थिति में क्या योगदान दिया है और क्या करने की योजना बनाई है? प्रियांका गांधी को लोगों की भावनाओं को भड़काना नहीं चाहिए।''

इसके साथ ही पूर्व सीएम ठाकुर ने उन पर सेब पर आयात शुल्क में वृद्धि को लेकर राज्य के लोगों को "गुमराह" करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “वह हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह कहकर गुमराह कर रही है कि सेब पर आयात शुल्क 35 फीसदी कम कर दिया गया है। जबकि यह सच नहीं है कि उसके पास इस बारे में जानकारी की कमी है। मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि उन्हें कहना चाहिए था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों की हरसंभव मदद करेगी लेकिन वह सेब आयात के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही हैं।''

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ठाकुर ने कहा, ''बाढ़ के समय केंद्र से मदद मांगना एक प्रकिया है लेकिन वह आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया, वह यहां आकर आपदा पर राजनीति कर रही है। केंद्र की मदद के कारण ही सुक्खू सरकार लोगों की मदद की स्थिति में है।"

जय राम ठाकुर ने आगे दावा किया कि जब राज्य के लोगों ने चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा की गई दस गारंटियों के बारे में सवाल पूछना शुरू किया तो प्रियंका गांधी के पास कोई जवाब नहीं था।

जयराम ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की जनता से दस झूठे वादे किए, उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया और वह फिर से वही काम कर रही है। राज्य के हर कोने में लोग पूछ रहे हैं कि महिलाओं को 1500 रुपये, 300 मुफ्त बिजली यूनिट का क्या हुआ। कांग्रेस ने लोगों से वादा किया था कि गाय का गोबर 2 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा। 5 लाख नौकरियों का वादा किया गया था, ये सब कहां हैं? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो इस पर राजनीति कर रही हैं।”

पूर्व सीएम ठाकुर ने इंडिया गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''इंडिया गठबंधन इस स्थिति में नहीं हैं कि वे किसी भी तरह की चुनावी सीट साझा कर सकें। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनेगी। जी-20 के बाद दुनिया भर में भारत की लोकप्रियता और सफल चंद्रयान मिशन से इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां हताश हैं और भारत में लोग मोदी के नेतृत्व की लोकप्रियता को अच्छे से जानते हैं।"

राहुल गांधी के बार-बार विदेश दौरे की आलोचना करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी जी-20 बैठक के दौरान देश से बाहर थे। उनका सपना भारत का प्रधानमंत्री बनने का है। दुनिया भर के मेहमान यहां भारत में थे और चूंकि उन्हें यहां खुद के उजागर होने का डर था इसलिए कारण से वो विदेश चले गये थे।"

ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी की भाजपा के खिलाफ बोलने की पुरानी आदत है लेकिन अब वह भारत के खिलाफ भी बोल रहे हैं। जब भी वह भारत से बाहर होते हैं तो उन्हें भारत और भाजपा के खिलाफ बोलने की आदत हो गई है।"

Web Title: "Priyanka Gandhi is conducting 'photoshoot' in flood affected areas for political gains", alleges former Himachal Chief Minister Jai Ram Thakur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे