बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (2025-27) की तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 20, 2026 12:57 IST2026-05-20T12:49:29+5:302026-05-20T12:57:11+5:30

Bangladesh beats Pakistan 2-0 in Test series big blow Team India in WTC rankings Catastrophe India Bangladesh's win Pak pushes India 6th place in WTC standings | बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

file photo

googleNewsNext
Highlightsआईसीसी डब्ल्यूटीसी तालिका में नवीनतम अपडेट में भारत से आगे निकल गई है।बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 78 रन से हराया।विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गई है।

दुबई: बांग्लादेश का पाकिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू धरती पर खेली गई टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को नुकसान हुआ है और वह नवीनतम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गई है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 78 रन से हराया। इससे पहले उसने मीरपुर में पहला टेस्ट मैच 104 रन के बड़े अंतर से जीता था। इससे उसकी टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के डब्ल्यूटीसी तालिका में नवीनतम अपडेट में भारत से आगे निकल गई है।

बांग्लादेश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय क्रिकेट टीम तालिका में और नीचे खिसककर छठे स्थान पर आ गई है। मीरपुर में मिली शुरुआती जीत के बाद सिलहट में दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल करके बांग्लादेश ने चार मैचों में अपने अंक प्रतिशत (पीसीटी) को 58.33% तक पहुंचा दिया है और तालिका में भारत (48.15% पीसीटी) को पीछे छोड़ दिया है।

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 87.50% प्रतिशत जीत दर के साथ शीर्ष पर काबिज है, उसके बाद न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का स्थान है। वहीं, पाकिस्तान का क्रिकेट में खराब प्रदर्शन रहा है और उसकी स्थिति बेहद खराब है। अफगानिस्तान से हार के बाद, वह मात्र 8.33% प्रतिशत जीत दर के साथ आठवें स्थान पर खिसक गया है और सबसे निचले पायदान पर मौजूद वेस्ट इंडीज से ठीक ऊपर है।

Open in app