कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए, जानें क्या है मामला
By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: September 13, 2023 06:38 PM2023-09-13T18:38:35+5:302023-09-13T18:40:16+5:30
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान जाने का आरोप लगाते कुछ सवाल पूछे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान जाने का आरोप लगाते कुछ सवाल पूछे।
कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा, "असम CM की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान दिया जाता है। क्या किसानों का पैसा डबल करने का यही मॉडल है? हमारे देश का किसान खेती से रोजाना 27 रुपये कमा रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसान संपदा योजना के तहत 10 करोड़ का ग्रांट दे दिया जाता है। ऐसी सुविधा देश के बाकी लोगों को कब मिलेगी? क्या ये 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' का मॉडल है?"
हमारे सवाल :
— Congress (@INCIndia) September 13, 2023
1. असम CM की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान दिया जाता है। क्या किसानों का पैसा डबल करने का यही मॉडल है?
2. हमारे देश का किसान खेती से रोजाना 27 रुपये कमा रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसान संपदा योजना के तहत 10 करोड़ का ग्रांट दे… pic.twitter.com/nBqQD7Q4Gp
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आगे कहा, "'प्राइम ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी खुद को नार्थ ईस्ट का मीडिया चैनल बताती है। लेकिन जब असम के मुख्यमंत्री अपने पद की शपथ लेते हैं, उसके कुछ ही महीने बाद यह कंपनी कृषि भूमि खरीदती है। महज कुछ दिनों बाद यही कृषि भूमि, इंडस्ट्रियल भूमि में बदल जाती है । फिर यह कंपनी भारत सरकार की 'प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना' में आवेदन करती है कि वह फूड प्रोसेसिंग का काम करेगी। जिसके लिए उसे 10 करोड़ रुपए का अनुदान भी दे दिया जाता है।"
उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आया कि मीडिया चैनल वाले भी अचानक से कृषि प्रोसेसिंग के लिए अनुदान ले सकते हैं? इस पूरी प्रक्रिया की जो गति थी,अगर उसी गति से हमारे यहां काम होने लगे तो 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ' में हमारे स्तर पर कोई नहीं आ सकता।
गौरव वल्लभ ने कहा कि सबसे पहले कृषि भूमि खरीदो, फिर उसे इंडस्ट्रियल लैंड में कन्वर्ट करा दो। जो कंपनी ये सब काम कराती है, वो मोदी सरकार से 10 करोड़ रुपए का अनुदान भी ले लेती है। ये सुनकर बस यही याद आता है- What an Idea Sir ji! हालांकि, ये आइडिया सबके लिए नहीं है। इसके लिए आपको BJP का मुख्यमंत्री या उसके परिवार का सदस्य होना पड़ेगा।