Giorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

By संदीप दाहिमा | Updated: May 20, 2026 13:16 IST2026-05-20T13:11:25+5:302026-05-20T13:16:37+5:30

PM Modi Italy visit:  इटली दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी ने मुलाकात की खास फोटो और वीडियो शेयर की है। इन वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही इंटरनेट पर पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी ही छाए हुए हैं।

pm modi gifts melody toffee to meloni | Giorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

Giorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

HighlightsGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरलPM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की Melody Toffee, जानिए Parle Products की सफलता की कहानी

PM Modi Italy visit: इटली दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी ने मुलाकात की खास फोटो और वीडियो शेयर की है। इन वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही इंटरनेट पर पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी ही छाए हुए हैं। मेलोनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "गिफ्ट के लिए धन्यवाद," और इसमें मोदी और मेलोनी साथ दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "PM मोदी मेरे लिए गिफ्ट में एक बहुत ही बढ़िया टॉफी लाए हैं - मेलोडी।"

वीडियो खत्म होने से पहले दोनों को हंसते हुए देखा जा सकता है। दोनों नेताओं ने पहले भी "मेलोडी" मीम्स का जिक्र किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैन्स दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री देख काफी खुश हो रहे हैं। 12 सेकंड के इस वीडियो में, दोनों नेताओं को मेलोडी टॉफ़ी का एक पैकेट पकड़े हुए देखा जा सकता है। मेलोनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में एक बहुत ही बढ़िया टॉफी लाए हैं - मेलोडी," जिसके बाद दोनों नेता जोर से हंस पड़ते हैं।

English summary :
PM Narendra Modi gifted Melody Toffees to Giorgia Meloni. Following this, the success story of Parle Products and Melody Chocolate once again came into the spotlight.


Web Title: pm modi gifts melody toffee to meloni

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे