Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया की आगे की योजना पर चर्चा की, जिसकी आखिरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई थी। ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित करने वाले पोस्टर को साझा करने के लिए भाजपा की आलोचना की है और उस पर गांधी के खिलाफ हिंसा भड़काने का इरादा रखने का आरोप लगाया है, जिनके परिवार को दुखद हत्याओं का सामना करना पड़ा। ...
पीएम मोदी ने कहा, 2014 के पहले हजारों करोड़ के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। गरीबों पर खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। हमने कांग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। ...
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जाति जनगणना के सवाल पर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उसके डीएनए में ओबीसी का विरोध करना है। इस कारण से नहीं चाहती कि देश में जाति जनगणना हो। ...
10 अक्टूबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक में रमेश बिधूड़ी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के बीच हुए विवाद पर दोनों सासदों की बात सुनी जाएगी। ...