हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है, जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। पहले यह पंजाब राज्य का अंग था, जिसे 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है। वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में यह प्रमुख राज्यों में से एक है। Read More
अखिल भारतीय बिश्नोई समाज के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह बेनीवाल ने इस बारे में जानकारी देते बताया कि अमित बिश्नोई हिसार जिले में ठसका गांव के एक किसान परिवार से हैं. हिसार में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक करने के बाद आगे की पढ़ाई ...
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हरियाणा में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) से चुनावी समझौता तोड़ लिया है. समझौते के मुताबिक चार महीने बाद अक्तूबर में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियों को मिल कर लड़ने थे. ...
राज्य की 90 सीटों में बसपा को 35 और लोसुपा को 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने थे. लेकिन यह समझौता चुनावों से पहले ही टूट गया. समझौता टूटने की वजह लोकसभा चुनावों में दोनों ही पार्टियों का खराब प्रदर्शन रहा है. ...
पालूराम के गांव नंगथला में उनका स्मारक बनाया जाएगा और उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी, जबकि हरि सिंह की उनके गांव नौगावां में प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उनकी अस्थियां गांव की ही मिट्टी में दफना दी गईं. ...
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला दो हफ्ते के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं. लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पैरोल पर बाहर आने की कोशिश की थी, लेकिन उनके आग्रह को नामंजूर कर दिया गया. ...
चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है. राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को यह लाभ एक जनवरी से देगी. ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया, “पीड़ित छात्राओं को न्याय मिलना सुनिश्चित हो।” सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज कसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि ऐसी घटनाएं दिखाती है ...
बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है, जो कि बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक पीड़ित महिला के बारे में जानकारी नहीं मिली है। ...