Assembly Election Results 2026: बीजेपी ने बंगाल जीता, तमिलनाडु में टीवीके का उभार, केरल में यूडीएफ की वापसी, असम में एनडीए की ज़बरदस्त जीत

By संदीप दाहिमा | Updated: May 4, 2026 23:44 IST2026-05-04T05:14:28+5:302026-05-04T23:44:23+5:30

Election Results 2026 Live Eci: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स - results.eci.gov.in  पर राज्यवार सीटों की स्थिति, प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के विजेताओं की जानकारी, मतगणना के ताज़ा अपडेट और रुझान लगातार अपडेट हो रहे हैं।

Assembly Election Results 2026 Live West Bengal Kerala Tamil Nadu Assam Puducherry Counting 8am Election Results 2026 Live Eci | Assembly Election Results 2026: बीजेपी ने बंगाल जीता, तमिलनाडु में टीवीके का उभार, केरल में यूडीएफ की वापसी, असम में एनडीए की ज़बरदस्त जीत

Assembly Election Results 2026: बीजेपी ने बंगाल जीता, तमिलनाडु में टीवीके का उभार, केरल में यूडीएफ की वापसी, असम में एनडीए की ज़बरदस्त जीत

HighlightsLIVE अपडेट्स: किस राज्य में कौन आगे, पल-पल की जानकारी यहां5 राज्यों का महासंग्राम: कौन मारेगा बाज़ी, LIVE कवरेजकाउंटिंग डे LIVE: पांच राज्यों की सियासी तस्वीर आज होगी साफकिस पार्टी को मिल रहा जनादेश?, हर राउंड की गिनती का LIVE विश्लेषण

Election Results 2026 Live Eci: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स - results.eci.gov.in  पर राज्यवार सीटों की स्थिति, प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के विजेताओं की जानकारी, मतगणना के ताज़ा अपडेट और रुझान लगातार अपडेट हो रहे हैं। इन चुनाव नतीजों से जुड़ी हर बड़ी खबर, सीटों का ताज़ा गणित, कौन आगे और कौन पीछे-सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें। हमारी वेबसाइट पर आपको मिनट-दर-मिनट लाइव अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज वोटों की गिनती हो रही है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में से 293 पर वोटों की गिनती हो रही है, फाल्टा में 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी।

04 May, 26 : 04:20 PM

Assembly Election Results 2026 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस MP गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हार गए।

04 May, 26 : 04:19 PM

पश्चिम बंगाल | TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में अपने आवास से रवाना हुए।

04 May, 26 : 01:51 PM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 194 और असम में 79 सीटों पर बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम

04 May, 26 : 01:28 PM

रायपुर: कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा, "केरल और तमिलनाडु में भाजपा है ही नहीं। इसके अलावा असम और पश्चिम बंगाल में इन्होंने ED, CBI, चुनाव आयोग, केंद्रीय बल, अधिकारी, प्रधानमंत्री से लेकर अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भेजकर इन्होंने चुनाव को चुराने

04 May, 26 : 01:28 PM

गुवाहाटी: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "लोगों को न्याय मिला इसलिए लोग खुश हैं। उनका मानना है कि भाजपा रहेगी तो उनकी प्रगति होगी, उनका विकास होगा। पूरे देश में आज भाजपा का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा है, उनका मानना

04 May, 26 : 12:24 PM

Assembly Election Results 2026 LIVE:

कोयंबटूर: कवुंदमपलायम विधानसभा क्षेत्र से TVK उम्मीदवार कनिमोझी संतोष ने कहा, "हम यहां 11 राउंड की गिनती के बाद 12-13 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं। हमें लोगों का प्यार मिला है। हम लोगों का धन्यवाद करते हैं। लोग बदलाव चाहते थे।"

04 May, 26 : 11:45 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 156 और असम में 79 सीटों पर बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम Primary tabs

04 May, 26 : 11:25 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 134 और असम में 78 सीटों पर बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम

दिल्ली: भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश से जो रुझान सामने आ रहे हैं उससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि प्रधानमंत्री मोदी में सबकी आस्था है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई राजनीति देख रहा है, जहां रिपोर्ट कार्ड रखा जाता है और एक रोडमैप रखा जाता है... जहां तक पश्चिम बंगाल चुनाव की बात है तो अंग, बंग और कलिंग तीनों जगह भाजपा का राज होगा और जनता की सेवा की जाएगी... चाहे पश्चिम बंगाल हो या अन्य राज्य, भाजपा, NDA जनता से मजबूती से आशीर्वाद पा रही है..."

04 May, 26 : 11:24 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 134 और असम में 78 सीटों पर बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम

04 May, 26 : 11:04 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 109 और असम में 76 सीटों पर बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम

कोलकाता: भाजपा नेता कीया घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "लोगों ने भाजपा को चाहा है। TMC का सूपड़ा साफ करके भाजपा आ रही है।"

04 May, 26 : 11:04 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 109 और असम में 76 सीटों पर बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम

04 May, 26 : 10:49 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 92 और असम में 78 सीटों पर बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम

04 May, 26 : 10:12 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE:

केरलम चुनाव 2026 | चुनाव आयोग के लेटेस्ट ट्रेंड्स के मुताबिक, कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, "हमने 89 पार कर लिए हैं, 100 के मुकाबले सिर्फ़ 11 सीटें। यह एग्ज़िट पोल के अंदाज़े से कहीं ज़्यादा है। केरलम के लोगों ने कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF को एक बड़ी जीत दी है। यह उत्साह, उमंग और गर्व का पल है। हम केरलम के लोगों के शुक्रगुज़ार हैं। यह इस बात का भी प्रतिबिंब है कि CPI(M) की लीडरशिप वाली LDF कितनी बुरी तरह फेल रही और एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर ने बहुत अच्छा काम किया..."

04 May, 26 : 09:55 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE:

04 May, 26 : 09:45 AM

Assembly Election Result: डिब्रूगढ़, असम: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "नतीजा वैसा ही होगा जैसा हमने उम्मीद की थी। भाजपा के नेतृत्व में फिर से NDA सरकार बनेगी। हमने यह विश्वास के साथ कहा था कि हम अपने सहयोगियों के साथ 100 (सीटों) के करीब हैं।"

04 May, 26 : 09:37 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी आगे, यहां देखें परिणाम

04 May, 26 : 09:31 AM

सिलचर(असम): सिलचर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजदीप राय ने कहा, "सिलचर में बहुत बड़े अंतर से हमारी जीत होगी। असम में हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।"

04 May, 26 : 09:08 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: कोल्लम(केरल): केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना जारी है। वीडियो कोल्लम के मतगणना केंद्र से है।

04 May, 26 : 09:07 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान | असम: भाजपा कुल 126 सीटों में से 1 पर आगे केरल: कांग्रेस कुल 140 सीटों में से 1 पर आगे तमिलनाडु: TVK कुल 234 सीटों में से 1 पर आगे काउंटिंग जारी है

04 May, 26 : 09:01 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE:

दिल्ली: 5 राज्यों(केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में मतगणना हो रही है | भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, "भाजपा और NDA का परचम लहराने वाला है... कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि NDA और भाजपा का परचम असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में लहराने वाला है। हम केरलम में एक अच्छी मत प्रतिशत हासिल करेंगे। हम बहुत जल्द यहां जश्न मनाएंगे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जाने वाली हैं और वहां भाजपा की सरकार बनने वाली है। हमें पूरा विश्वास है..."

 

04 May, 26 : 08:59 AM

चेन्नई, तमिलनाडु: चेन्नई में भाजपा ऑफिस के बाहर की वीडियो। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज चल रही है। तमिलनाडु में 234 सदस्यों वाली विधानसभा है और बहुमत का आंकड़ा 118 है।

04 May, 26 : 08:58 AM

कोलकाता(पश्चिम बंगाल): मानिकतला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तपस रॉय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना पर कहा, "168-174 सीटें भाजपा को मिलनी चाहिए। TMC आरोप लगा रही है, उन्हें अच्छा नहीं लग रहा कि इस बार चुनाव में खून नहीं बहा।"

04 May, 26 : 08:58 AM

कोयंबटूर(तमिलनाडु): तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना जारी है। वीडियो कोयंबटूर के एक मतगणना केंद्र से है।

04 May, 26 : 08:08 AM

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: CP सैयद वकार रजा ने कहा, "...सब कुछ कंट्रोल में है...त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हम उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक रहेगा।"

04 May, 26 : 08:07 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE:

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज वोटों की गिनती हो रही है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में से 293 पर वोटों की गिनती हो रही है, फाल्टा में 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी।

04 May, 26 : 07:57 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी चुनाव 2026 | लॉसपेट में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम खोला गया। वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी।

04 May, 26 : 07:56 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: बीरभूम, पश्चिम बंगाल: SP सूर्य प्रताप यादव ने कहा, "काउंटिंग सेंटर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है...हमारे सभी अधिकारी भी तैनात हैं। चेकिंग करके ही लोगों को अंदर भेजा जा रहा है...हम आशा करते हैं कि सब ठीक रहेग

04 May, 26 : 07:54 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: अलप्पुझा(केरल): केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी। एसटी जोसेफ स्कूल में स्ट्रांग रूम खोला गया।

04 May, 26 : 07:50 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: BJP के एक काउंटिंग एजेंट का ने कहा, "उनके पास ID कार्ड नहीं हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है..."

04 May, 26 : 07:49 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव | कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं । राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।

04 May, 26 : 07:46 AM

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, "हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। ये चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं?... बिना पूछे नीचे फेंक दिया।"

04 May, 26 : 07:46 AM

गुवाहाटी, असम: दिसपुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "वोटों की गिनती अब बहुत जल्द शुरू होने वाली है। आप पूरे असम में महसूस कर सकते हैं कि लोगों ने BJP और BJP-लीड वाले NDA को भारी वोट दिया है। मुझे यकीन है कि आज शाम तक, असम के लोग

04 May, 26 : 07:46 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: आसनसोल, पश्चिम बंगाल | आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "सुनामी आने वाली है। बंगाल की जनता ने 92% वोट देकर सुनामी बुलाई है..."

04 May, 26 : 07:45 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

04 May, 26 : 07:45 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: खड़गपुर(पश्चिम बंगाल): खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "लोगों ने जिस भरोसे के साथ वोट दिया है वो पूरा होगा। बंगाल को भारत के साथ चलना पड़ेगा, बांग्लादेश की तरफ नहीं जाएगा। जनता यहां परिवर्तन चाह रही है। अच

04 May, 26 : 07:44 AM

Assembly Election Results 2026: कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "सभी जगह हमारी समान व्यवस्थाएँ हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। कोई समस्या नहीं है।"

04 May, 26 : 07:44 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: असम विधानसभा चुनाव 2026 | असम: वीडियो जोरहाट में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर से है। जोरहाट, मरियानी और टिटाबोर विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती यहीं होगी। 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू

04 May, 26 : 07:43 AM

Assembly Election Results 2026 LIVE: तिरुवनंतपुरम: केरल कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सनी जोसेफ ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी जीत होगी। हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं। अभी स

English summary :
Assembly Election Results 2026 Live: Stay updated with real-time counting, seat-wise trends and constituency-wise winners for Tamil Nadu, Kerala, West Bengal, Assam and Puducherry. Follow ECI official updates and get fastest live chunav result coverage here.


Web Title: Assembly Election Results 2026 Live West Bengal Kerala Tamil Nadu Assam Puducherry Counting 8am Election Results 2026 Live Eci

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे