विदेश सेवा के 1974 बैच के अधिकारी रहे हरदीप सिंह पुरी का जन्म 15 फरवरी 1952 को हुआ। वह बतौर राजनयिक विदेशों में अहम पदों पर कार्यरत रहे। उन्होंने 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया। पुरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भाजपा की नीतियों की तारीफ करते हुए जनवरी 2014 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। केंद्र सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री हैं।