हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। हमारे शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय कहा गया है। कोई भी शुभ काम हो या किसी तरह की विपत्ति आन पड़ी हो तो सबसे पहले विघ्न हर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पुराणों की मानें तो गणेश चतुर्थी के दिन ही गणेश जी का जन्म हुआ था। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश चतुर्थी के पर्व की धूम पूरे देश में रहती है मगर इसका असली रंग आपको महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। शिवपुराण में भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति गणेश की अवतरण-तिथि बताया गया है जबकि गणेशपुराण के मत से यह गणेशावतार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था। Read More
कोरोना वायरस ने इस साल सभी त्यौहारों का मजा किरकिरा कर दिया है। ऐसे में इस बार गणेश चतुथी भी सभी अपने-अपने घरों में मना रहे हैं। इसी क्रम में जॉर्जिया एंड्रियानी की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो मास्क लगाए गणपति बप्पा के साथ नजर आ रही हैं। ...
आज गणेश चतुर्थी है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह उत्सव भी फीका नजर आ रहा है। हालांकि, टीवी और फिल्मी सेलेब्स अपने अंदाज में गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। ...
हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार गणेश चतुर्थी को चंद्र दर्शन नहीं करने चाहिए क्योंकि इस रात्रि को चंद्र दर्शन करने से झूठे आरोप लगते हैं। इस सम्बन्ध में हमारे धर्म ग्रंथों में दो कथाएं है। ...
भगवान शिव और विष्णु की ही तरह श्री गणेश ने भी असुरों के नाश और धर्म की रक्षा के लिए कई बार अवतार लिया था। पुराणों के अनुसार हर युग में असुरी शक्ति को खत्म करने के लिए उन्होंने विकट, महोदर, विघ्नेश्वर जैसे आठ अलग-अलग नामों के अवतार लिए हैं। ...
गणपति की स्थापना करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति का मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। गणेश पूजा शुरू करने से पहले संकल्प लेना होता है, इसके बाद भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। इसके बाद गणपति की मंत्रों के उच्चारण के बाद स्थापना की जाती है ...
भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेशजी का जन्म हुआ था, इस उपलक्ष्य में हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। ...
कोरोना वायरस ने इस साल सभी त्यौहारों का मजा किरकिरा कर दिया है। ऐसे में इस बार गणेश चतुथी भी सभी अपने-अपने घरों में मना रहे हैं। इसी क्रम में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। ...