googleNewsNext

Ganesh Chaturthi 2020: भगवान Ganesh की पूजा की शुभ मुहूर्त और विधि, घर पर ऐसे करें गणपति की स्थापना

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 22, 2020 02:42 PM2020-08-22T14:42:10+5:302020-08-22T14:42:10+5:30

गणपति की स्थापना करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति का मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। गणेश पूजा शुरू करने से पहले संकल्प लेना होता है, इसके बाद भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। इसके बाद गणपति की मंत्रों के उच्चारण के बाद स्थापना की जाती है। भगवान गणेश को धूप, दीप, वस्त्र, फूल, फल, मोदक अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद भगवान गणेश की आरती उतारी जाती है। विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाला गणेश चतुर्थी उत्सव 22 अगस्त से शुरू होगा। गणेश चतुर्थी पर लोग अपने घरों में गणेश भगवान को विराजमान करते हैं और गणेश चतुर्थी के दिन उनका विसर्जन किया जाता है। लोग 11या 7 दिन के लिए घर में गणपति को विराजमान करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बप्पा इन दिनों में अपने भक्तों के सभी दुख दूर करके ले जाते हैं।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीGanesh Chaturthi