जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
बारिश की मार में 208 मकान ढह गए और 20 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. ढाई हजार से ज्यादा मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. इंसान तो इंसान पशु भी बारिश की मार नहीं झेल पाए. मंडला में 5, रायसेन में 10, मंदसौर में 22, शाजापुर में 53, झाबुआ में 5, सीहोर में 14, ...
राहुल गांधी ने कहा कि मैं केरल का मुख्यमंत्री नहीं हूं, हमारे पास केरल या राष्ट्रीय स्तर पर कोई सरकार नहीं है। लेकिन यह सुनिश्चित करना मेरी ज़िम्मेदारी है कि आपका अधिकार आपको क्या दिया जाता है। ...
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि उम्मीद है कि जिन 13 जिलों में कम वर्षा हुई है, वहां आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी जिससे यह कमी पूरी हो जाएगी। ...
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है जिससे तेंदिवाला गांव में तटबंध को नुकसान हुआ है और कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा है। एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ और सेना की टीम तैनात कर दी गई है। ...
सोमवार को पानी का स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया था जिसके बाद पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात को मंगलवार की रात और बुधवार की दोपहर के बीच रोक दिया गया था। पाकिस्तान द्वारा अपने क्षेत्र में सतलुज नदी जल प्रवाह को नियंत्रित करने वाले द्वार खोलने के चल ...
यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया था जिसके बाद करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जैसे जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। ...
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में उसकी झोपड़ी पानी में डूब गई थी। जब बाढ़ का पानी उसके घर में घुसने लगा तो डर के मारे नूरजहाँ अपने दो बच्चों को बचाने के लिए लकड़ी के ढेर के सहारे पेड़ पर चढ़ गई। जब उसका पति जहाँगीर (रिक्शा चालक) देर रात घर वापस आया, तो उ ...
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, जलस्तर दोपहर बाद दो बजे 206.60 मीटर था, जो शाम के पांच बजे घटकर 206.50 मीटर पर आ गया। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है क्योंकि हरियाणा ने अब तक बड़ी मात्रा में हथनी कुंड बैराज से पानी नह ...