जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
हरियाणा के गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे शहर में लगभग बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। जगह-जगह पानी भरने से वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ...
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सोमवार रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, 20 से अधिक वाहन मलबे में दब गए और कई घरों में पानी भर गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ...
Philippine floods and landslides: उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा यह तूफान अब कमजोर हो रहा है और शुक्रवार सुबह इसके प्रभाव से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ...
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी राज्य में भारी बारिश के कारण 471 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, विद्यालयों को बंद कर दिया गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ...
Ajmer Floods Heavy Rains: राजस्थान के अजमेर में बारिश का कहर बरस रहा है, लगातार तेज बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। घरों के सामने गलियों में बरसात का पानी सैलाब बनकर बह रहा है। ...
Bihar rain-flood: गांधी घाट पर जलस्तर 48.76 मीटर (खतरे का निशान 48.60 मीटर), दीघा घाट पर 50.13 मीटर (खतरे का निशान 50.45 मीटर), मनेर में 51.73 मीटर (खतरे का निशान 52 मीटर) और हथिदह में 41.54 मीटर (खतरे का निशान 41.76 मीटर) दर्ज किया गया। ...