देवेंद्र फड़नवीस भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के नेता हैं। वर्तमान( 2018) में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। इसके साथ ही वह बीजेपी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष भी हैं। इनका जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। देवेंद्र फड़नवीस के पिता गंगाधर राव भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़े थे। Read More
मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान फड़नवीस ने राज्य प्रशासन को जलयुक्त शिवर योजना को भी दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया, जिसे एमवीए सरकार ने कथित भ्रष्टाचार की वजह से बंद कर दिया था। ...
देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा था कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह खुद (फड़नवीस) मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, बाद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ...
मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘‘लोगों को लगा कि भाजपा सत्ता के लिए बेताब है, लेकिन सच में यह देवेंद्र जी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ है। बड़ी संख्या में (विधायकों के) होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को सत्ता सौंपने के लिए बड़े दिल की जर ...
आपको बता दें कि सीएम बनने के बाद जब एकनाथ शिंदे वापस होटल लौटे थे तो उनके समर्थन में फिर से नारे लगाए गए थे। ऐसे में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने भी उनसे मिलकर उन्हें बधाई भी दी है। ...
महाराष्ट्र में सियासी संकट भले ही खत्म होता नजर आ रहा है पर जानकार बताते हैं कि राजनीतिक उठापटक का दौर अभी और तेज होगा। खासकर शिवसेना के दो धड़े कैसे आगे बढ़ेंगे, ये देखने वाली बात होगी। ...
बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार शाम बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली। देवेंद्र फड़नवीस ने बतौर डिप्टी सीएम शपथ ग्रहण किया। ...
शिंदे की सरकार में बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस डिप्टी सीएम बनेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शपथ से ठीक पहले भाजपा के सरकार में शामिल होने की ट्विटर पर जानकारी दी है। ...
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसका ऐलान भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने किया। इससे पहले फड़नवीस के सीएम बनने और शिंदे के डिप्टी सीएम बनने की अटकलें लग रही थीं। ...