देवेंद्र फड़नवीस भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के नेता हैं। वर्तमान( 2018) में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। इसके साथ ही वह बीजेपी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष भी हैं। इनका जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। देवेंद्र फड़नवीस के पिता गंगाधर राव भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़े थे। Read More
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फड़नवीस पिछले कई दिनों से बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम करने में व्यस्त थे। ...
राकांपा का जनाधार उससे भी दोगुनी गति से बढ़ाने का संकल्प लिया, जिस गति से उन्होंने महाराष्ट्र में कभी भाजपा के लिये काम किया था। खड़से, यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इसमें शामिल हुए। ...
खड़से ने कहा, ‘‘देवेंद्र फड़नवीस इतने सक्षम नेता हैं कि उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में अपनी ही पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया। ‘मैं वापस आऊंगा’ पर जोर देने के बजाय उन्होंने यह क्यों नहीं कहा कि ‘हम वापस आएंगे?’’ ...
भ्रष्टाचार के आरोपों में 2016 में देवेन्द्र फड़नवीस नीत भाजपा सरकार से इस्तीफा देने के बाद से ही एकनाथ खड़से असंतुष्ट थे। बुधवार को उन्होंने भगवा दल से इस्तीफा दे दिया। खड़से शुक्रवार को शरद पवार की पार्टी राकांपा में शामिल होने जा रहे हैं। ...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि खड़से का शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) परिवार में ‘‘निश्चित तौर पर स्वागत’’ है। ...
भाजपा ने खड़से को मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पहले राज्य के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि खडसे शुक्रवार को सत्तारूढ़ राकांपा में शामिल होंगे। ...