Free Cyclone Vayu Videos| Latest Cyclone Vayu Videos Online | Popular & Viral Video Clips of वायु चक्रवात | Lattest Videos at Lokmat News Hindi (लोकमत न्यूज हिन्दी)

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
वायु चक्रवात

वायु चक्रवात

Cyclone vayu, Latest Hindi News

कम वायुमंडलीय दाब के चारों ओर गर्म हवाओं की तेज आंधी- तूफान को चक्रवात कहते हैं। चक्रवात ज्यादातर जून और जुलाई के महीने में आता है। इस बार (साल 2019) में जो भारत में चक्रवात आया है, उसका नाम वायु रखा गया है। अरब सागर में हवा के कम दबाव की स्थिति गहराने के कारण चक्रवात 'वायु' उत्पन्न हुआ है। इसकी गति 140 से 150 किमी से 165 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। भारत में ज्यादातर चक्रवात बंगाल की खाड़ी में उठते हैं। विश्व मौसम संगठन के आकड़ों के मुताबिक पिछले 120 सालों जो रिकॉर्ड है उसमें चक्रवाती तूफानों के लगभग 14 फीसद चक्रवात भारत के आस-पास अरब सागर में आए हैं। बाकी के बंगाल की खाड़ी में ही उठते हैं। अब सवाल ये उठता है कि इन चक्रवातों का नाम कैसे पड़ता है। विश्व मौसम संगठन द्वारा जारी चरणबद्ध प्रक्रियाओं के तहत किसी चक्रवात का नामकरण किया जाता है। इसमें आठ उत्तरी भारतीय समुद्री देश ) एक साथ मिलकर आने वाले चक्रवातों के 64 नाम तय करते हैं, जिसमें एक देश के लिए आठ नाम होते हैं। जैसे ही चक्रवात इन आठों देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची से अगला दूसरा सुलभ नाम इस चक्रवात का रख दिया जाता है। भारत में ज्यादातर तटवर्ती इलाके ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश ,पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक महाराष्ट्र और गोवा चक्रवती तुफान से ज्यादा प्रभावित होते हैं।
Read More
Cyclone Vayu: 2.75 लाख से ज्यादा लोगों को NDRF ने प्रभावित इलाके से निकाला - Hindi News | Cyclone Vayu: Gujarat CM Vijay Rupani claims that More than 2.75 Lakh people have been evacuated | Latest india Videos at Lokmatnews.in

भारत :Cyclone Vayu: 2.75 लाख से ज्यादा लोगों को NDRF ने प्रभावित इलाके से निकाला

चक्रवाती तूफान 'वायु' ने रातभर में रास्ता बदल लिया है। बताया जा रहा है कि अब चक्रवात ने समुद्र की ओर रुख कर लिया है। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।'वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ बार ...