googleNewsNext

Cyclone Vayu: 2.75 लाख से ज्यादा लोगों को NDRF ने प्रभावित इलाके से निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2019 11:12 AM2019-06-13T11:12:40+5:302019-06-13T13:13:35+5:30

चक्रवाती तूफान 'वायु' ने रातभर में रास्ता बदल लिया है। बताया जा रहा है कि अब चक्रवात ने समुद्र की ओर रुख कर लिया है। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

'वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। तेज हवाओं के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं। हाईअलर्ट की घोषणा के बीच एनडीआरएफ, सेना सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है।  तटीय क्षेत्रों से लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है।

टॅग्स :वायु चक्रवातCyclone Vayu