Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे। ...
Erode (East) Bypolls Result 2023: तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। ...
नगालैंड विधानसभा चुनाव की 59 सीटों पर मतगणना में 36 सीटों के रूझान सामने आये हैं। जिसमें पता चल रहा है कि एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता वापसी की ओर अग्रसर है। 36 सीटों के रूझान में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 23 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस भी 4 सीटों के स ...
Kasba Peth Bypolls Result: कसबा और चिंचवड विधानसभा सीट पर उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन की वजह से आवश्यक हो गया था। ...
मेघालय में मतगणना के शुरूआती रूझान में 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगे है। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने भी 3-3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मेघालय की कुल 59 सीट पर चल रहे मतगणना में एनपीपी, भाजपा, कांग्रेस में सीधे टक्कर देखने को मिल रहा है। ...
Sagardighi Bypolls Result: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। ...