Erode East Bypolls Result 2023: कांग्रेस उम्मीदवार ईलनगोवन 5556 वोट से आगे, एआईएडीएमके के थेन्नारासु पीछे, जानें अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 2, 2023 10:47 AM2023-03-02T10:47:42+5:302023-03-02T10:48:57+5:30

Erode (East) Bypolls Result 2023: तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई।

Erode East Bypolls Result 2023 congress EVKS Elangovan lead 5556 All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam K.S Thennarasu behind | Erode East Bypolls Result 2023: कांग्रेस उम्मीदवार ईलनगोवन 5556 वोट से आगे, एआईएडीएमके के थेन्नारासु पीछे, जानें अन्य दल का हाल

इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

Highlightsउपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है।तमिलर काची की एन मेनका और द्रमुक के एस आनंद शामिल हैं।27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।

Erode (East) Bypolls Result 2023: तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था। आज मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी ई. वी. के. एस. ईलनगोवन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के के. एस. थेन्नारासु से 5556 वोट से आगे हैं। 

मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। ईलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका तथा डीएमडीके के एस आनंद शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 2.27 लाख से अधिक मतदाता हैं और चुनाव के लिए 238 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे। इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मौदान में हैं।

Web Title: Erode East Bypolls Result 2023 congress EVKS Elangovan lead 5556 All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam K.S Thennarasu behind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे