Kasba Peth Bypolls Result: भाजपा और सीएम शिंदे को कसबा में लग सकता है झटका!, कांग्रेस प्रत्याशी  रवींद्र धंगेकर 2981 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 2, 2023 10:11 AM2023-03-02T10:11:52+5:302023-03-02T10:24:32+5:30

Kasba Peth Bypolls Result:  कसबा और चिंचवड विधानसभा सीट पर उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन की वजह से आवश्यक हो गया था।

Kasba Peth Bypolls Result pune congress Dhangekar Ravindra Hemraj lead 2981 bjp Hemant Narayan Rasane behind Maharashtra | Kasba Peth Bypolls Result: भाजपा और सीएम शिंदे को कसबा में लग सकता है झटका!, कांग्रेस प्रत्याशी  रवींद्र धंगेकर 2981 वोट से आगे

उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

Highlightsभाजपा और एकनाथ शिंदे को झटका लग सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी 2981 वोट से आगे हैं।  उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

Kasba Peth Bypolls Result: महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। भाजपा और एकनाथ शिंदे को झटका लग सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी 2981 वोट से आगे हैं। 

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, कसबा सीट पर धंगेकर भाजपा उम्मीदवार हेमंत रासने पर बढ़त बनाए हुए हैं और पहले दौर की गणना में उन्हें 8595 मत मिले हैं, जबकि रासने को 6958 वोट हासिल हुए हैं। अन्य दलों का बुरा हाल है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के प्रतिनिधित्व वाली सीट पर उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा के मौजूदा विधायकों मुक्ता तिलक (कसबा) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड़) के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए थे।

चुनाव में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। पुणे शहर के पुराने इलाके में स्थित कसबा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दावेदार भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर (एमवीए द्वारा समर्थित) हैं।

अधिकारी ने बताया कि कसबा उपचुनाव की मतगणना कोरेगांव पार्क में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में हो रही है। कसबा सीट के लिए 20 और चिंचवड़ सीट के लिए 37 दौर की गणना होगी। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Web Title: Kasba Peth Bypolls Result pune congress Dhangekar Ravindra Hemraj lead 2981 bjp Hemant Narayan Rasane behind Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे