Ramgarh Bypolls Result 2023: आजसू-भाजपा ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को पीछे छोड़ा, सुनीता चौधरी 5838 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 2, 2023 10:35 AM2023-03-02T10:35:22+5:302023-03-02T10:36:28+5:30

Ramgarh Bypolls Result 2023: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह शुरू हो गई। 

Ramgarh Bypolls Result 2023 AJSU Party Sunita Choudhary lead 12910 congress Bajrang Mahto behind 7072 | Ramgarh Bypolls Result 2023: आजसू-भाजपा ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को पीछे छोड़ा, सुनीता चौधरी 5838 वोट से आगे

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। (file photo)

Highlightsरामगढ़ सीट पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) प्रत्याशी सुनीता चौधरी 5838 वोट से आगे है। सुनीता को 12910 वोट और कांग्रेस के बजरंग महतो को 7072 वोट मिले है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।

Ramgarh Bypolls Result 2023: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में है। 

झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह शुरू हो गई। रामगढ़ सीट पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) प्रत्याशी सुनीता चौधरी 5838 वोट से आगे है। सुनीता को 12910 वोट और कांग्रेस के बजरंग महतो को 7072 वोट मिले है। 

रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सह निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायकों और मतगणना पर्यवेक्षकों सहित 120 कर्मियों द्वारा 40 पटल पर मतों की गिनती की जा रही है और यह 11 दौर में पूरी होगी।’’

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। उपचुनाव में 14 निर्दलीय सहित 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है।

चुनाव के लिए आजसू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

Web Title: Ramgarh Bypolls Result 2023 AJSU Party Sunita Choudhary lead 12910 congress Bajrang Mahto behind 7072

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे