Meghalaya Elections 2023: 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगे, कांग्रेस-भाजपा ने 3-3 सीटों पर बनाई बढ़त
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 2, 2023 10:03 AM2023-03-02T10:03:01+5:302023-03-02T10:11:34+5:30
मेघालय में मतगणना के शुरूआती रूझान में 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगे है। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने भी 3-3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मेघालय की कुल 59 सीट पर चल रहे मतगणना में एनपीपी, भाजपा, कांग्रेस में सीधे टक्कर देखने को मिल रहा है।
Meghalaya Election Result Election Results 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव के मतगणना में मिल रहे शुरूआती रूझान में 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगे है। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने भी 3-3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। तृणमूल कांग्रेस भी 2 सीटों पर विरोधियों से आगे है। अभी तक कुल 32 सीटों के मतगणना के रूझान सामने आये हैं।
मेघालय की कुल 59 सीट पर चल रहे मतगणना में एनपीपी, भाजपा, कांग्रेस में सीधे टक्कर देखने को मिल रहा है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 सीट की जरूरत है।
मेघालय में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है। सोहियोंग विधानसभा पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 22 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। चुनाव पश्चात सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है।
ऐसी अटकले हैं कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) चुनाव के बाद संभावित गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बातचीत कर रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है। राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
निर्वाचन आयोग ने चार मार्च शाम चार बजे तक विजय जुलूसों पर रोक लगा रखी है।विधानसभा पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।