Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
ईडी व सीबीबाई जैसी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ज्यादा से ज्यादा दलों के नेताओं को साथ लाना चाहते हैं। इस क्रम में अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिल सकते हैं। ...
फडनवीस को लिखी चिठ्ठी में नाना पटोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अंधविश्वास फैलाने वाला कहा है और संत तुकाराम पर दिए गए विवादित बयान का जिक्र किया है। मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में होने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में सरकार से कांग्रेस न ...
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जनता के पैसे जिसने लूटे, जिस अडानी से प्रधानमंत्री मोदी के संबंध हैं, जिसके बारे में राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल उठाया था, उसका जवाब सरकार क्यों नहीं दे रही है? ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते गुरुवार को राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेस में जयराम रमेश द्वारा कान में किये गये खुसर-फुसर को मुद्दा बनाते हुए कटाक्ष किया है कि जयराम रमेश कांग्रेस की बर्बादी के मुख्य कारणों में से एक हैं। ...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को लेकर लंदन में बयान दिया था। उनके इस बयान पर संसद में खूब हंगामा हुआ है। बीजेपी उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है। राहुल गांधी के लंदन वाले बयान के खिलाफ सत्ता पक्ष लगातार आवाज बुलंद किए हुए है। ...
कांग्रेस ने राहुल गांधी के आरोप को दोहराते हुए ट्विटर लिखा, पहले माइक बंद हो जाता था, आज सदन की कार्यवाही भी म्यूट करा दी। पीएम मोदी के दोस्त के लिए सदन म्यूट है।" ...
वरुण गांधी ने ट्ववीट कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की चुनौतियों को उठाना एक 'अपमानजनक कार्य' होगा। उन्होंने बताया कि हाल में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन के एक आमंत्रण को ठुकरा दिया। ...