Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
West Bengal Panchayat Election: 22 जिलों में ग्राम पंचायत की 63,229 सीटें और पंचायत समिति की 9,730 सीटें हैं, जबकि 20 जिलों में 928 जिला परिषद सीटें हैं। ...
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को राजनीति में परिवारों और वंशवाद के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक परिवारों के लोगों से भरी हुई है। ...
Jaipur Jharkhand Mahadev Temple: मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के बाहर गेट पर लगाये गये एक पोस्टर में सभी महिलाएं एवं पुरुषों से मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहन कर आने का आग्रह किया गया है। ...
West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है और शुक्रवार रात से लेकर अब तक हुई चुनाव संबंधी हिंसा में नौ लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ...
कॉमन सिविल कोड का यह मुद्दा चुनाव में किस करवट बैठेगा-इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जैसे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता उलझन में हैं। ...
ललन सिंह ने इस मामले में भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को समाप्त करने की दिशा में भाजपा काम कर रही है। अगले लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए ललन ने कहा कि अगर भाजपा कुछ दिन और रह गई तो देश में तानाशाही लागू कर देगी। ...