खेतों में धान की रोपाई करने पहुंचे राहुल गांधी, ट्रैक्टर चलाते हुए दिखें किसान के अंदाज में

By अंजली चौहान | Published: July 8, 2023 09:20 AM2023-07-08T09:20:33+5:302023-07-08T09:21:58+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार सुबह हरियाणा के सोनीपत के मदीना गांव में धान की रोपाई में किसानों की मदद की।

Rahul Gandhi reached farmers in Sonepat Haryana on Saturday where he planted paddy | खेतों में धान की रोपाई करने पहुंचे राहुल गांधी, ट्रैक्टर चलाते हुए दिखें किसान के अंदाज में

फोटो क्रेडिट- एएनआई ट्विटर

Highlightsकिसानी करने खेतों में पहुंचे राहुल गांधी सोनीपत में खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखेंशनिवार को राहुल गांधी ने किसानों से खेत में मुलाकात की

सोनीपत: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को शनिवार को अचानक हरियाणा के खेतों में पाया गया। राहुल गांधीहरियाणा के सोनीपत में एक खेत में किसानों के बीच जा पहुंचे।

जहां उन्होंने मदीना गांव में किसानों द्वारा की जा रही धान की रोपाई में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता को इससे पहले कभी खेतों में आम किसानों से जुड़ते हुए नहीं देखा गया। राहुल गांधी की खेतों में पहुंचने की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सभी हैरान रह गए। 

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सोनीपत में किसानों के बीच पहुंचे और वहां धान की रोपाई करते हुए किसानों से मिले और उनसे कई विषयों पर बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। पानी के भरे खेत में राहुल गांधी बेझिझक किसानों के साथ धान रोपाई करते दिखाई दिए। 

मालूम हो कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले इसी साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है। चुनावों से पहले कांग्रेस अपनी सियासी जमीन तलाश रही है।

उसी का नतीजा है कि राहुल गांधी आम लोगों का समर्थन जुटाने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। सुरक्षा की चिंता किए बिना वह आम लोगों से समय-समय पर मिलते हुए कैमरे में कैद किए गए।  

इससे पहले भी राहुल गांधी को कई मौकों पर आम लोगों से मिलते हुए देखा गया है। हाल ही में उन्हें दिल्ली के करोल बाग में देखा गया था। रात के समय राहुल गांधी को करोल बाग के एक बाइक सर्विस की दुकान पर बाइक ठीक करते हुए देखा गया जहां उन्होंने बाइक ठीक करने वाले कर्मचारियों से बातचीत भी की थी। 

Web Title: Rahul Gandhi reached farmers in Sonepat Haryana on Saturday where he planted paddy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे